मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:28 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड बंद का खूंटी जिले में व्यापक असर, सड़क जाम

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
झारखंड बंद का खूंटी जिले में व्यापक असर, सड़क जाम

खूंटी। झारखंड आंदोलनकारी और एदेल सांगा पडहा राजा सोमा मुंडा के हत्यारों की अविलंब गिरफ्तारी सहित अन्य मांगों को लेकर विभिन्न आदिवासी संगठनों की ओर से शनिवार को बुलाए गए झारखंड बंद का खूंटी जिले में व्यापक असर देखा गया। बंद समर्थकों ने खूंटी, तोरपा, मारचा, कर्रा, रनिया सहित अन्य जगहों पर सड़क जाम कर दिया है। इससे सड़कों पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। बंद के कारण जिला मुख्यालय के अलावा तोरपा, तपकरा, मुरहू, अड़की, कर्रा सहित अन्य ग्रामीण इलाकों में सभी दुकान, व्यापारिक प्रतिष्ठान सुबह से ही बंद रहे। यात्री वाहनों का परिचालन पूरी तरह बंद रहा।उल्लेखनीय है कि आबुआ झारखंड पार्टी के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सोमा मुंडा की गत सात जनवरी को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में सात आरोपितों को गिरफ्तार किया है, लेकिन हत्या के मुख्य साजिशकर्ता और शूटर अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। आदिवासी संगठनों का आरोप है कि पुलिस मामले की लीपापोती करने का प्रयास कर रही है और जन दबाव के कारण निर्दोष लोगों को गिरफ्तार कर अपनी पीठ थपथपा रही है। बंद को सफल बनाने के लिए आदिवासी संगठनों ने शुक्रवार की शाम को मशाल जुलूस भी निकाला था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें