मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:53 · नई दिल्ली संस्करण

मालगाड़ी की चपेट में आने से घायल हाथी के बच्चे की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मालगाड़ी की चपेट में आने से घायल हाथी के बच्चे की मौत

लातेहार। जिले के चंदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत निंद्रा और महुआमिलान रेलवे स्टेशन के बीच सोमवार की रात मालगाड़ी की चपेट में हाथियों का झुंड आ गया था। इस घटना में घायल हुए हाथी के बच्चे की मौत हो गई।इधर घटना के बाद देर रात तक हाथियों का झुंड रेलवे ट्रैक के आसपास ही जमा रहा। जिस कारण रेलवे परिचालन प्रभावित हुआ। काफी प्रयास के बाद अप लाइन पर रात 1:00 बजे रेल परिचालन शुरू हुई। जबकि सुबह 6:00 के बाद डाउन लाइन पर ट्रेनों का आवागमन आरंभ हो पाई।स्टेशन सुपरिटेंडेंट रंजीत कुमार ने बताया कि अप लाइन पर रेलवे का परिचालन रात में ही शुरू हो गई थी। परंतु डाउन लाइन पर सुबह 6:00 बजे के बाद परेशान परिचालन आरंभ हुई।इधर इस संबंध में वन विभाग के रेंजर नंदकुमार महतो ने बताया कि घटना के बाद देर रात तक हाथियों का झुंड रेलवे ट्रैक के आसपास ही जमा रहा। सुबह उजाला होने के बाद हाथी जंगल की ओर चले गए हैं। उन्होंने कहा कि मृतक हाथी के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इसके बाद उसे विधिवत रूप से दफन करवाया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें