मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:21 · नई दिल्ली संस्करण

कुख्यात राहुल दुबे गैंग का एक सक्रिय सदस्य गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
कुख्यात राहुल दुबे गैंग का एक सक्रिय सदस्य गिरफ्तार

हजारीबाग। जिला के लोहसिंघना थाना क्षेत्र में संगठित अपराध के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राहुल दुबे गैंग के एक सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया है।पुलिस उपाधीक्षक अमित आंनद ने शनिवार को प्रेसवार्ता में बताया कि शुक्रवार की शाम करीब 6 बजे सूचना मिली थी कि राहुल दुबे गैंग के सदस्य किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। सूचना के सत्यापन एवं गिरफ्तारी के लिए बड़कागांव अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमित आनंद के नेतृत्व में विशेष एसआइटी टीम का गठन किया गया।टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लोहसिंघना थाना क्षेत्र के रोतरा गांव के पास घेराबंदी कर गैंग के सदस्य जियाउल रहमान उर्फ मोजमिल (25), पिता स्व. रिजवान आलम, निवासी पगमिल, आजाद नगर, पेलावल को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने आरोपित के पास से एक पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, एक खाली मैगजीन, पांच खोखा तथा एक मोबाइल फोन बरामद किया है।पूछताछ में आरोपित ने बताया कि वह रेलवे साइडिंग में लेवी वसूली तथा क्षेत्र में दहशत फैलाने के उद्देश्य से घटना को अंजाम देने की तैयारी कर रहा था। इस संबंध में लोहसिंघना थाना (कांड संख्या 57/26) दर्ज कर आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार राहुल दुबे गिरोह के खिलाफ पूर्व से भी लगातार कार्रवाई की जा रही है और आगे भी अभियान जारी रहेगा।गिरफ्तार आरोपित का आपराधिक इतिहास भी रहा है। वह पूर्व में कटकमसांडी एवं सदर थाना के मामलों में जेल जा चुका है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें