मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:42 · नई दिल्ली संस्करण

बच्ची से दुष्कर्म का आरोपित फरार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बच्ची से दुष्कर्म का आरोपित फरार

पूर्वी सिंहभूम। बिरसानगर थाना क्षेत्र में एक स्कूल वैन के चालक पर 5 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगा है। आरोपित की पहचान मन्नू उर्फ मनोज कुमार (45)के रूप में हुई है।वह टेल्को कॉलोनी के राधिका नगर का रहनेवाला है।घटना के बाद वह फरार हो गया है।परिजनों के अनुसार आरोपित रोजाना बच्ची को स्कूल ले जाता और लाता था। मंगलवार दोपहर को स्कूल वैन में ही उसने घटना को अंजाम दिया। शाम को घर लौटी बच्ची की हालत देखकर परिजन स्तब्ध रह गए। पूछताछ पर बच्ची ने अपनी आपबीती सुनाई, जिसे सुनते ही परिवार में आक्रोश फैल गया। उन्होंने देर रात बिरसानगर थाने में शिकायत दर्ज कराई।आरोपित लंबे समय से बच्चों को स्कूल लाने-ले जाने का काम करता था । मामले की जानकारी मिलते ही बिरसानगर थाना पुलिस हरकत में आ गई। पीड़िता को फौरन सदर अस्पताल भेजा गया, जहां मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि हो गई।थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपित के खिलाफपॉक्सो एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपित की तलाश में जुटी हुई है। वहीं देर रात तक लोग आरोपित की मांग को लेकर हंगामा करते रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें