मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:26 · नई दिल्ली संस्करण

पानीपत: परिवार की गैर मौजूदगी में मकान से लाखों रुपए के गहने चोरी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पानीपत: परिवार की गैर मौजूदगी में मकान से लाखों रुपए के गहने चोरी

पानीपत। पानीपत के गोहाना रोड स्थित शास्त्री कॉलोनी में चोरों ने एक ई-रिक्शा चालक के बंद मकान का ताला तोड़कर वहां रखे संदूक से सोने और चांदी के जेवरात चुरा लिए। पीड़ित व्यक्ति ने किशनपुरा पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस को दी शिकायत में यासिन ने बताया कि वह गोहाना रोड स्थित शास्त्री कॉलोनी में किराए के मकान में रहता है और ई-रिक्शा चलाकर अपना गुजारा करता है।गत दिवस वह अपने घर पर ताला लगाकर रिक्शा चलाने निकल गया था। परिवार के अन्य सदस्य भी मजदूरी के लिए बाहर गए हुए थे। यासिन ने बताया कि जब वह दोपहर को घर वापस आया, तो उसने देखा कि मकान के मुख्य द्वार का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाने पर सारा सामान बिखरा पड़ा मिला और लोहे का संदूक भी खुला हुआ था। पीड़ित के अनुसार, चोरों ने बक्से की तलाशी लेकर उसमें रखे गहने चोरी कर लिए।जिनमें एक मंगलसूत्र, एक नथनी, एक माथे का टीका और तीन नोजपिन समेत चांदी के दो जोड़ी हथफूल शामिल हैं। पीड़ित ने बताया कि उसने अपने स्तर पर काफी तलाश की, लेकिन सफलता न मिलने पर मंगलवार को पुलिस में दरख्वास्त दी। किशनपुरा चौकी पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात चोर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि चोरों का सुराग लगाया जा सके।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें