मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:07 · नई दिल्ली संस्करण

जमशाेदपुर में 14 लाख रुपए के गहनों की लूट

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

जमशेदपुर, । जिले के चाकुलिया प्रखंड के श्यामसुंदरपुर थाना क्षेत्र

स्थित पिताजुड़ी चौक में साेमवार सुबह लगभग आठ बजे 14 लाख रुपए के गहनों

की लूट हो गई है।

बताया जाता है कि सोना दुकानदार उत्तम साव

धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र स्थित महुलीशोल के निवासी

हैं। वह प्रतिदिन की तरह

सुबह बाइक से वे पिताजुड़ी चौक स्थित दुकान पर पहुंचे। दुकान का ताला खोलने

लगे, तो देखा कि ताला का छेद बंद है। इसे देखकर वे पास के एक दुकानदार के

पास गए और उसे बता रहे थे कि किसी ने ताला के छेद में बालू और फेवीक्विक

डालकर उसे बंद कर दिया है।

इसी बीच, बाइक पर सवार होकर दाे युवक मौके पर

पहुंचे। उत्तम साव की बाइक की डिक्की तोड़कर उसमें रखे गहनों से भरा बैग

लेकर भाग गए। बैग में लगभग 100 ग्राम सोने के जेवरात

तथा 4 से 5 किलो चांदी

के जेवरात थे। अपराध को अंजाम देने के बाद लुटेरे जब भाग रहे थे, तभी एक

युवक की नजर उन पर पड़ी। उसने लुटेरे का कॉलर पकड़ लिया, लेकिन किसी तरह

लुटेरे भागने में सफल रहे। मामले की सूचना श्यामसुंदरपुर थाने की पुलिस को

दी गई। श्यामसुंदरपुर थाना के एसआई नरेश राम मामले की छानबीन में जुट गए

हैं। गहनों की लूट में इस्तेमाल की गई

बाइक बहरागोड़ा जाने वाली सड़क पर

बांसदा के समीप एनएच के किनारे खड़ी मिली है। पुलिस उस बाइक के सहारे

लुटेरों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

दुकान के पास मौजूद स्थानीय

लोगों ने बताया है कि लुटेरों ने हेलमेट भी नहीं पहना था। अंदाजा लगाया जा

रहा है कि लुटेरे काफी समय से सोना दुकान और उसके मालिक की रेकी कर रहे थे।

सोना दुकान के बाहर सीसीटीवी कैमरा नहीं होने का भी लुटेरों ने फायदा

उठाया।

समाप्त

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें