जदयू ने सरकार के निर्णय का किया स्वागत
रांची। झारखंड प्रदेश जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के प्रदेश महासचिव सह प्रवक्ता सरवन कुमार और मुख्यालय प्रभारी संजय सहाय ने झारखंड सरकार के द्वारा राज्य के भीतर बसें, मॉल, होटल, रेस्टोरेंट्स, सलून, ब्यूटी पार्लर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में कपड़े व जूते की दुकान खोलने के आदेश का स्वागत किया है।
दोनों ने शनिवार को कहा कि जब झारखंड राज्य के अंदर एक जिले से दूसरे जिले में जाने का आदेश सरकार के द्वारा दे दिया गया है। ऐसे में आवागमन की सुविधा के लिए झारखंड सरकार राज्य के अंदर एक जिले से दूसरे जिले में चलने वाली इंटरसिटी ट्रेन एवं पैसेंजर ट्रेनों की भी चलाने का आदेश दे देना चाहिए, ताकि झारखंड में लोगों को अपने जिलों से मुख्यालय रांची में आने-जाने की सुविधा होगी। खासकर संथाल परगना क्षेत्र से दुमका से रांची आने के लिए दुमका रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस, गढ़वा से गढ़वा रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस, धनबाद रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस एवं लोहरदगा पैसेंजर ट्रेन साथ ही जमशेदपुर रांची ट्रेन का परिचालन करने का आदेश झारखंड सरकार को जनता के हित को देखते हुए शुरू करनी चाहिए । नेताओं ने कहा कि पड़ोस के राज्य बिहार से झारखंड के काफी लोगों का आना जाना है। ऐसे में बिहार से चलने वाली कम से कम एक मात्र ट्रेन पटना रांची इंटरसिटी जनशताब्दी एक्सप्रेस को भी परिचालन करने का झारखंड सरकार से आग्रह करती है।





