मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:49 · नई दिल्ली संस्करण

नशा तस्करी के आरोप में युवक गिरफ्तार, 60 नशीली गोलियां बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
तेजस्वी यादव के प्रस्तावित अधिकार यात्रा को लेकर जदयू ने कसा तंज,  कहा- 'राजनीति के फ्लॉप खिलौना बन गए'

फतेहाबाद। नशा उन्मूलन अभियान के तहत हरियाणा के फतेहाबाद जिले की पुलिस ने शनिवार को रतिया के नया बस अड्डा के पास से एक युवक को संदिग्ध अवस्था में गिरफ्तार किया। आरोपित सुनील कुमार के कब्जे से 60 नशीली गोलियां बरामद हुईं, जिसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया।थाना शहर रतिया प्रभारी उपनिरीक्षक रणजीत सिंह ने बताया कि एसआई सूबे सिंह अपनी टीम के साथ गश्त पर थे। इस दौरान नया बस अड्डा रतिया के पास एक युवक संदिग्ध रूप से भागने की कोशिश कर रहा था, जिसे तुरंत काबू कर लिया गया। पूछताछ में आरोपित की पहचान सुनील कुमार पुत्र रामदयाल निवासी गांव खान मोहम्मद, जिला फतेहाबाद के रूप में हुई।

नियमानुसार की गई तलाशी में आरोपित के पास से 60 नशीली गोलियां बरामद हुई। आरोपित इन दवाओं के संबंध में कोई वैध दस्तावेज या डाक्टरी पर्ची प्रस्तुत नहीं कर सका। बरामद नशीली गोलियों को नियमानुसार कब्जे में लेकर सील किया गया और मौके की कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी करवाई गई। आरोपित के विरुद्ध थाना शहर रतिया में मामला दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि नशा उन्मूलन फतेहाबाद पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। जिले भर में नशा तस्करों के खिलाफ लगातार विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं और नशे के कारोबार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें