जदयू ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा
देवघर। जनता दल यूनाइडेट के सदस्यों ने राज्यपाल के नाम उपायुक्त को दस सूत्री मांग पत्र सौंपा है। मांगों में मुख्य रूप से महानायक वीर शहीद सिदो मुर्मू के छठवी वंशज रामेश्वर मुर्मू के हत्या की सीबीआई जांच , झारखंडी डोमोसाइल को लागू करने के साथ-साथ सरना कोड लागू हो, आठवीं सूची में शामिल भारत की प्रथम आदिवासी भाषा संथाली को हिंदी के साथ झारखण्ड की प्रथम राज भाषा का दर्जा दिया जाए सहित अन्य शामिल है। ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से प्रखण्ड अध्यक्ष मिथलेश महथा,पप्पू यादव,सुवंती देवी,सिंटू विश्वास,राज मेहरा,अमरेंद्र कुमार सिंह,राजेश रंजन सिंह,सुरेश्वर प्रसाद सिंह आदि शामिल थे।





