मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:51 · नई दिल्ली संस्करण

अंबाला के तोपखाना इलाके में पीलिया का कहर, बच्ची की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
अंबाला के तोपखाना इलाके में पीलिया का कहर, बच्ची की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर

अंबाला। हरियाणा के अंबाला स्थित तोपखाना इलाके में पीलिया (जॉन्डिस) के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, जिससे स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। इलाके में एक 12 वर्षीय बच्ची की मौत के बाद अब तक करीब 20 लोग पीलिया की चपेट में आ चुके हैं। जान गंवाने वाली बच्ची की पहचान मन्नत के रूप में हुई है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि लंबे समय से उन्हें गंदा और दूषित पानी मिल रहा है, जिसकी वजह से लोग लगातार बीमार पड़ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर पानी के सैंपल लिए हैं और स्वास्थ्य जांच शिविर लगाकर लोगों की जांच शुरू कर दी है। साथ ही लोगों को साफ पानी इस्तेमाल करने और सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है।

जांच शिविर में मौजूद अंबाला स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर सुनील हरि ने बताया कि विभाग पूरी तरह से सतर्क है।

लोगों की जांच की जा रही है और जगह-जगह से पानी के सैंपल लिए जा रहे हैं। उन्होंने लोगों को हिदायत दी कि पानी का इस्तेमाल साफ तरीके से करें और बाहर से आई हुई बर्फ का इस्तेमाल सिर्फ चीजें ठंडा करने के लिए करें। सभी सीएचसी और पीएचसी को आदेश दिए गए हैं कि यदि किसी इलाके में पीलिया के 5 मामले आते हैं तो पूरे इलाके के पानी के सैंपल लिए जाएं।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जांच शिविर लगाए जा रहे हैं। लोगों का ब्लड टेस्ट, एक्सरे किया जा रहा है और दवाइयां उपलब्ध कराई जा रही हैं। शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग और अन्य विभाग मिलकर काम कर रहे हैं।

इस इलाके में अब तक 20 मामले सामने आए हैं।

पूर्व पार्षद राजकुमार ने कहा कि पीलिया के काफी मामले आए हैं। हाल ही में एक बच्ची की मौत हो गई। लगातार मामले बढ़ने से प्रशासन में हड़कंप मच गया है और सभी विभाग मुस्तैदी से काम कर रहे हैं।

उन्होंने अपने स्तर पर लोगों को जागरूक किया और कहा कि यहां शिविर लगाया गया है, जिसमें लोगों का ब्लड टेस्ट कराया जा रहा है। पानी में क्लोरीन भी डलवाया जा रहा है। लोगों से अपील की जा रही है कि पानी को अच्छी तरह उबालकर और छानकर ही पिएं।

स्थानीय निवासी जगजीत कौर ने कहा कि पिछले काफी समय से पानी की समस्या आ रही है।

काला और गंदा पानी आ रहा है, हालांकि प्रशासन की मुस्तैदी के बाद से दो-चार दिन से पानी की स्थिति ठीक है, लेकिन समस्या बनी हुई है। मेरे 11 साल के बच्चे को भी दिक्कत हुई है। पड़ोस में 11 साल की बच्ची की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम आ रही है और सब चीजों की जांच कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें