जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी पहुंचे रिम्स
जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी पहुंचे रिम्सरांची, 25 फ़रवरी । जामताड़ा के विधायक इरफान अंसारी शनिवार की सुबह रांची रिम्स पहुंचे। यहां इरफान ने अपने क्षेत्र के मरीजों का हालचाल जाना। अस्पताल के न्यूरो सर्जरी विभाग सहित अन्य विभागों में भर्ती मरीजों की सेहत की जानकारी और समस्याओं के विषय को लेकर बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी के मंत्री और हमारी सरकार में ऐसी स्थिति देख विशेष कुछ नहीं कहना चाहता हूं। रिम्स की बदहाल व्यवस्था से मुख्यमंत्री को अवगत कराएंगे।





