मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:54 · नई दिल्ली संस्करण

जामताड़ा जिला योग एसोसिएशन ने फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

जामताड़ा : शनिवार को जामताड़ा जिला योग एसोसिएशन के द्वारा फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की गई । आगामी 21जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से संबंधित एवं तृतीय जामताड़ा जिला ऑनलाइन योग प्रतियोगिता एवं लगातार सात दिवसीय गूगल मीट के माध्यम से आयोजित योगाभ्यास का सफलतापूर्वक आयोजन किया जा रहा है । जामताड़ा जिला योग एसोसिएशन के संरक्षक अरुप मित्रा के अध्यक्षता में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए ऑनलाइन प्रतियोगिता का अवलोकन हो रहा है । इस ऑनलाइन प्रतियोगिता मैं पूरे जिले से विभिन्न वर्गों से 140 प्रतिभागी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर अपने योग कला का प्रदर्शन कर रहे हैं । जामताड़ा जिला योग एसोसिएशन के सचिव रविंद्र शुभम ने जानकारी देते हुए बताया कि सर्वसम्मति से सुनिश्चित किया गया है कि इस प्रतियोगिता मे सफल प्रतिभागियों के परिणाम की घोषणा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को ऑनलाइन घोषणा कर दी जाएगी । उन प्रतिभागियों को ऑनलाइन के माध्यम से तत्काल प्रशस्ति पत्र एवं मॉडल की फोटो कॉपी भेज दिया जाएगा । सब कुछ सामान्य होने की स्थिति में एक सम्मान समारोह का आयोजन कर उन प्रतिभाओं को जामताड़ा जिला योग एसोसिएशन के द्वारा सम्मानित किया जाएगा । साथ ही उन्होंने बताया कि 21 जून को जामताड़ा जिला योग एसोसिएशन के पदाधिकारी अपने स्तर से योग दिवस को मनाएंगे और उस दिन जामताड़ा के किसी भी मंदिर प्रांगण में 5 पौधे का पौधारोपण किया जाएगा। जामताड़ा जिला खेल मंच के सचिव दीपक दुबे ने जानकारी दीया कि आज हम लोगो ने खेल जगत महान हस्ती फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह जैसे वीर सपूत को खो दिए जो कि खेल जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। देश के करोड़ों लोगों एवं लाखों खिलाड़ियों के प्रेरणा स्रोत 91 वर्ष के पद्मश्री मिल्खा सिंह अब हमारे बीच नहीं रहे आज हम उन महान आत्मा को जामताड़ा योग एसोसिएशन एवं सभी खिलाड़ियों की ओर से श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं । इस मौके पर उपस्थित जनों ने 2 मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की इस अवसर पर मुख्य रूप से जामताड़ा जिला योग एसोसिएशन के अध्यक्ष बी. दुबे , सचिव रविंद्र सुमन, भास्कर चांद , नितेश सेन ,अरुण पंडित , सूरज कु.पासवान , राहुल सिंह, संजीव सेन, सुब्रतो मिश्रा , कोशिक मित्रा मुख्य रूप से सम्मिलित हुए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें