मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:36 · नई दिल्ली संस्करण

जमशेदपुर में राजनीतिक कार्यकर्ता की हत्या का खुलासा, दो शूटर गिरफ्तार, जमीन विवाद में रची गई थी साजिश

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
जमशेदपुर में राजनीतिक कार्यकर्ता की हत्या का खुलासा, दो शूटर गिरफ्तार, जमीन विवाद में रची गई थी साजिश

जमशेदपुर। झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के गालुडीह थाना क्षेत्र की खड़िया कॉलोनी में राजनीतिक कार्यकर्ता एवं कॉमन सर्विस सेंटर (प्रज्ञा केंद्र) संचालक तारापद महतो की हत्या के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो शूटरों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विकास दुबे और अभिषेक कुमार उर्फ गोलू के रूप में हुई है।

पुलिस ने उनके पास से एक देसी कट्टा, वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और खून लगा चाकू बरामद किया है। पूर्वी सिंहभूम के ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने बुधवार को एक प्रेस वार्ता में बताया कि यह हत्या जमीन विवाद के कारण की गई थी। उन्होंने कहा कि हत्या की साजिश घाटशिला जेल में बंद आर्म्स एक्ट के आरोपी जितेंद्र दुबे ने रची थी।

जितेंद्र ने अपने भाई छोटू गोराई के माध्यम से शूटरों की व्यवस्था कराई। इसके बाद छोटू गोराई ने जगरनाथ गोराई को डेढ़ लाख रुपए में हत्या के लिए तैयार किया। उन्होंने बताया कि जगरनाथ गोराई ने आगे विकास दुबे और अभिषेक कुमार को 10-10 हजार रुपए का लालच देकर वारदात में शामिल किया।

घटना वाले दिन सभी आरोपी बाइक से खड़िया कॉलोनी पहुंचे। जैसे ही तारापद महतो रात के समय अपना प्रज्ञा केंद्र बंद कर रहे थे, अभिषेक कुमार और जगरनाथ गोराई केंद्र के भीतर घुसे।

पहले अभिषेक ने चाकू से हमला कर महतो को गंभीर रूप से घायल किया, इसके बाद जगरनाथ ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी।

बता दें कि यह वारदात 13 जनवरी की रात खड़िया कॉलोनी बस स्टैंड के समीप स्थित प्रज्ञा केंद्र में हुई थी।

तारापद महतो पुतरू गांव के निवासी थे और पिछले करीब दो वर्षों से उक्त केंद्र का संचालन कर रहे थे। वह उलदा पंचायत की उपमुखिया आशारानी महतो के पति थे।

घटना के समय केंद्र में बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं और स्थानीय लोग मौजूद थे, जिससे इलाके में दहशत फैल गई थी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर हत्या की पूरी साजिश का खुलासा हुआ है। अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही पूरे गिरोह को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें