मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:34 · नई दिल्ली संस्करण

जमशेदपुर में शख्स की हत्या के बाद सिर को लेकर घर पहुंचा युवक, गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

जमशेदपुर,। जिले के एमजीएम थाना क्षेत्र अंतर्गत कूदलुंग गांव में एक

युवक ने व्यक्ति की हत्या कर दी और उसके सिर को धड़ से अलग कर गांव में

घूमता रहा। युवक सिर को लेकर घर पहुंच गया, जहां उसके घर वालों ने उसे

पकड़कर रस्सी से बांध दिया और पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने आरोपित को

गिरफ्तार कर लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बताया गया

है कि एमजीएम थाना क्षेत्र के कूदलुंग निवासी निताई महतो (60) रविवार भोर

चार बजे आम तोड़ने की बात कहकर घर से निकले थे। इसी बीच गांव के ही मिथुन

ने उनकी हत्या कर सिर को धड़ से अलग कर दिया और गांव में लेकर घूमता रहा।

सूचना पर निताई का बेटा प्रहलाद महतो भी मौके पर पहुंचा।

प्रहलाद

ने बताया कि उसके पिता कुछ काम नहीं करते हैं। मां सब्जी बेचने का काम करती

है, जिसके लिए पिता आम चुनने के लिए घर से निकले थे। घर से आधे किमी की

दूरी पर मिथुन का घर है। उसने पिता की हत्या कर सिर को धड़ से अलग कर दिया।

उसने पिता के कपड़े तक उतार दिए। अंत में वह पिता के सिर को लेकर अपने घर

पहुंच गया, जहां उसके घर वालों ने उसे रस्सी से बांध दिया। पुलिस मामले की

जांच कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें