मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:53 · नई दिल्ली संस्करण

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग मरम्मत कार्य के चलते हर शुक्रवार को बंद रहेगा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग मरम्मत कार्य के चलते हर शुक्रवार को बंद रहेगा

- राजमार्ग बंद होने के चलते एक दिन और मां शारदा की प्रतिमा को जम्मू में रखा गया

जम्मू, 24 फरवरी । जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को मरम्मत कार्य के चलते हर शुक्रवार को यातायात के लिए बंद रखने का फैसला लिया गया है। शुक्रवार को किसी भी वाहन को जम्मू से श्रीनगर अथवा श्रीनगर से जम्मू जाने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

दरअसल, पिछले दिनों रामबन व बनिहाल के बीच हुए भूस्खलन के चलते जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग काफी संकरी हो गया है। वाहनों की आवाजाही में लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। इस वजह से प्रशासन ने हर शुक्रवार को जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग मरम्मत कार्य के लिए बंद रखने का फैसला लिया है।

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद होने के चलते एक दिन और मां शारदा की प्रतिमा को जम्मू में रखा गया है। 16 फरवरी को जम्मू पहुंची मां शारदा की प्रतिमा को नगरोटा के जगती में कश्मीरी हिन्दुओं के दर्शन के बाद पौनी चक्क स्थित मां शारदा के मंदिर लाया गया था। शुक्रवार सुबह यानि 24 फरवरी की सुबह को मां शारदा की प्रतिमा को कश्मीर लेकर जाया जाना था, लेकिन शुक्रवार को जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद होने के चलते एक दिन और मां शारदा की प्रतिमा को जम्मू में रखा गया है।

मां शारदा की यह प्रतिमा 22 मार्च को कुपवाड़ा जिले की नियंत्रण रेखा से सटे टिटवाल में नवनिर्मित मां शारदा मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ स्थापित की जाएगी। जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग खुलते ही प्रतिमा को कश्मीर ले जाया जाएगा। मां शारदा का रथ श्रृंगेरी करर्नाटक से रवाना हुआ था। इसके बाद बेंगलुरु, मुम्बई, पुणे, अहमदाबाद, जयपुर, दिल्ली, एनसीआर, चंडीगढ़ अमृतसर से होते हुए पिछले एक सप्ताह से जम्मू में है। मां शारदा की प्रतिमा पर सोने की परत चढ़ी है और यह पंचधातु से बनी हुई है। मां शारदा कश्मीरी हिंदुओं की आस्था का प्रतीक है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें