मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:21 · नई दिल्ली संस्करण

खूंटी में दम तोड़ रही केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी हर घर नल जल योजना

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

खूंटी,। राज्य सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की लापरवाही से

केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी हर घर नल जल योजना का लाभ ग्रामीणों को नहीं

मिल रहा है। सोलर वाटर सप्लाई के लिए गांव-गांव में जलमीनार तो बना दिये

गये, कई घरों तक पाइप भी बिछा दी गई लेकिन जलापूर्ति नहीं होने से यह योजना

बेकार साबित हो रही है। नतीजन सैकड़ों गांवों के लोग अब भी चुआं और कुओं का

दूषित पानी पीने को विवश हैं।

ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल के लिए

तो हाहाकार की स्थिति ऐसी है कि तड़के तीन बजे से ही लोगों की भीड़

चापानलों और कुओं से पानी लेने के लिए जमा हो जाती है। पहले तो स्नान करने

और कपड़े आदि धोने के लिए नदी जाते थे लेकिन बालू के अंधाधुंध उत्खनन से

खूंटी जिले की तमाम नदियां सूख चुकी हैं। ऐसे में आदमी तो क्या,

पशु-पक्षियों को भी पानी के लिए तरसना पड़ रहा है।

एक लाख 19 हजार घरों में नल से जल पहुंचाने का लक्ष्य

खूंटी

जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के एक लाख 18 हजार 881 घरों में 2024 तक नल से

जल पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। राज्य के पेयजल एवं स्वच्छता

विभाग के मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने 19 जुलाई, 2022 को इसकी घोषणा खूंटी

परिसदन में पत्रकारों के साथ बातचीत में की थी लेकिन जिस गति से योजना पर

काम हो रहा है, उससे इस बात की संभावना कम ही नजर आती है कि इस वर्ष यह

योजना पूरी हो जायेगी। अब तक 30 फीसदी काम भी पूरा नहीं हो सका है।

केंद्र की योजनाओं को लटकाना चाहती है राज्य सरकार: विधायक

जल

जीवन मिशन के तहत हर घर नल जल योजना में विलंब के संबंध में तोरपा के

भाजपा विधायक कोचे मुंडा कहते हैं कि न सिर्फ नल जल योजना, बल्कि केंद्र की

तमाम विकास योजनाओं को राज्य सरकार लटकाना चाहती है। उन्होंने कहा कि

ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की कमी को दूर करने और हर व्यक्ति को स्वच्छ

पानी देने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने योजना की शुरूआत की थी। यह

प्रधानमंत्री का ड्रीम प्रोजेक्ट है। इसके लिए केंद सरकार ने राशि भी

उपलब्ध करा दी है लेकिन राज्य सरकार चाहती ही नहीं है कि केंद्र की योजनाएं

समय पर पूरी हों।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें