मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:44 · नई दिल्ली संस्करण

यमुनानगर:उत्पाती युवक ने आठ गाड़ियों के शीशे तोड़े, युवक पर जानलेवा वार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
यमुनानगर:उत्पाती युवक ने आठ गाड़ियों के शीशे तोड़े, युवक पर जानलेवा वार

यमुनानगर। यमुनानगर के जगाधरी में बीती रात एक युवक द्वारा उत्पात मचाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक ने गली में खड़ी कई गाड़ियों को निशाना बनाते हुए उनके शीशे तोड़ दिए और विरोध करने पर एक युवक पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना बुधवार देर रात्रि की है। स्थानीय निवासी गुरविंदर सिंह ने बताया कि तेज आवाज सुनकर जब वह बाहर आए तो पड़ोस का युवक लोहे की रॉड से खड़ी गाड़ियों को नुकसान पहुंचा रहा था। मौके पर पहुंचने से पहले ही आरोपी वहां से फरार हो गया। परिजनों के मुताबिक, इससे पहले आरोपी और गुरजोत सिंह के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था।बाद में आरोपी गुरजोत के घर पहुंचा और कथित रूप से उस पर हमला कर दिया। हमले में गुरजोत के सिर पर गंभीर चोट आई, जिसके चलते उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसके सिर पर करीब 20 टांके लगाए गए। बीच-बचाव करने आए गुरपाल सिंह भी घायल हुए हैं। घटना के दौरान गली में खड़ी आठ कारों को नुकसान पहुंचाया गया, जिनमें वर्ना, ग्रैंड आई10, निसान, बलेनो, ओरा, स्विफ्ट और वैगनआर सहित अन्य वाहन शामिल हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि आरोपी पहले भी इस तरह की हरकतें कर चुका है। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर एकत्र हुए और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने मौके का निरीक्षण किया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें