मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:22 · नई दिल्ली संस्करण

फतेहाबाद : पिता की तेरहवीं पर कड़ी सुरक्षा के बीच जेल से घर पहुंचा गैंगस्टर जसबीर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
फतेहाबाद : पिता की तेरहवीं पर कड़ी सुरक्षा के बीच जेल से घर पहुंचा गैंगस्टर जसबीर

फतेहाबाद। प्रदेश में हिमांशु भाऊ गैंग से जुडक़र दहशत फैलाने वाले गैंगस्टर जसबीर को गुरूवार को उसके पिता की तेहरवीं पर जिले के भूना क्षेत्र के गांव टिब्बी लाया गया। कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह 10 बजे जसबीर को सोनीपत जेल से पुलिस वाहन में लाया गया। इस दौरान भूना थाना प्रभारी ओमप्रकाश के नेतृत्व में गांव में काफी पुलिस बल की तैनाती की गई थी। गांव टिब्बी के रहने वाले जसबीर के पिता कृष्ण जांगड़ा का पिछले दिनों निधन हो गया था। गुरुवार को उसके पिता की तेरहवीं थी। करीब घंटे तक जसबीर उर्फ जैकी अपने परिवार के बीच रहा। यहां उसने अपनी मां गीता देवी और अन्य परिजनों से मुलाकात की।

करीब एक घंटे बाद पुलिस उसे भूना थाना ले गई। मिली जानकारी के अनुसार, साल 2017 में हिमांशु गैंग से जुडक़र जसबीर ने जुर्म की दुनिया में कदम रखा। जसबीर का परिवार बेहद साधारण है। उसने 12वीं के बाद कॉलेज में दाखिला लिया। इस दौरान वह गुरुग्राम में प्राइवेट कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करने चला गया। वहां वह आपराधिक गतिविधियों में शामिल हो गया। उसे दिल्ली में लड़ाई-झगड़े के मामले में गिरफ्तार किया गया था।उसके गैंगस्टर बनने के बाद उसके पिता ने उसे बेदखल कर दिया था। पुलिस के अनुसार, गैंगस्टर जसबीर के खिलाफ हिसार, रोहतक, गुरुग्राम जिलों में डकैती, हमले, लूटपाट, हत्या प्रयास व गैंगवार से जुड़े कई मामले दर्ज हैं। पिछले साल दिसंबर 2024 में रोहतक में जींद बाईपास के पास पुलिस के साथ मुठभेड़ में जसबीर घायल हो गया था। जसबीर अपने माता-पिता का इकलौता बेटा है। उसकी एक बहन भी है, जिसकी शादी की जा चुकी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें