मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:22 · नई दिल्ली संस्करण

यमुनानगर: संविधान की शपथ के दौरान नारे लगाना गलत:कंवर पाल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

यमुनानगर,। कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि संसद में संविधान

की शपथ के दौरान नारे लगाने गलत है। उन्होंने कहा कि लोकसभा स्पीकर ओम

बिरला अनुभवी है और पहले भी उन्होंने बहुत अच्छे तरीके से ससंद को चलाया

है, आगे भी चलाएंगे। बुधवार को जगाधरी की अनाज मंडी में मुख्यमंत्री शहरी

आवास योजना के तहत गरीब परिवार के लाभार्थियों को 30 गज के प्लाट आवंटन का

जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन जगाधरी अनाज मंडी में किया गया। जिसमें

कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस मौके पर

उनके साथ सिटी विधायक घनश्याम दास अरोड़ा, निवर्तमान मेयर मदन चौहान व जिला

अध्यक्ष राजेश छपरा सहित अधिकारी भी मौजूद रहे।

कृषि मंत्री

कंवरपाल ने कार्यक्रम के तहत लाभार्थियों को आवंटन पत्र बांटे। उन्होंने

कहा कि आज जगाधरी, पिंजौर और करनाल के 4000 से अधिक लाभार्थियों को आवंटन

पत्र दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा उन लोगों को भी प्लॉट

खरीदने के लिए एक लाख रूपये की राशि उनके खाते में दी जाएगी। जिन लोगों को

प्लाट आवंटित नहीं हुए है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र

मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का सपना है कि हर गरीब को उसका एक मकान

मिले और इसके लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि आगे भी यह

योजना जारी रहेगी। पत्रकारों से बातचीत करते हुए कृषि मंत्री ने कहा कि

संसद के संविधान में शपथ के दौरान किसी भी संसद को अनुशासित होकर शपथ लेनी

चाहिए और यह मर्यादित है। किसी नेता के नारे लगाना या किसी और देश के नारे

लगाना यह सरासर गलत है। उन्होंने कहा कि विधायक किरण चौधरी के मामले में

कांग्रेस ने बेशक दल बदल कानून के तहत सदस्यता रद्द करने की मांग की है।

इसको लेकर विधानसभा के स्पीकर नियम अनुसार जो भी कार्रवाई बनेगी वह निश्चित

तौर पर करेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें