हिमाचल प्रदेश के शालबाग के पास दुर्घटनास्थल से एक युवक को आईटीबीपी ने बचाया
हिमाचल प्रदेश के शालबाग के पास दुर्घटनास्थल से एक युवक को आईटीबीपी ने बचाया
नई दिल्ली, 23 फरवरी। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) की 43वीं बटालियन ने आज हिमाचल प्रदेश के शालबाग के पास दुर्घटनास्थल से एक व्यक्ति को बचाया। एक चश्मदीद के मुताबिक हादसा आज सुबह करीब साढ़े 10 बजे हुआ जब एक कार रिकांगपिओ से ज्यौरी जाते समय सतलुज नदी के किनारे 250 मीटर गहरी खाई में गिर गई।
आईटीबीपी के प्रवक्ता विवेक पांडेय ने बताया कि गिरने के बाद कार या पीड़ितों को चश्मदीदों ने खाई में नहीं देखा था। यह घटना एनएच-5 पर ज्यौरी से रिकांग पिओ की ओर लगभग 2 किलोमीटर दूर हुई। आईटीबीपी के जवानों की एक टीम उपकरणों के साथ तुरंत दुर्घटनास्थल के लिए रवाना हो गईI टीम ने खाई से एकमात्र घायल पीड़ित की तलाश की और उसे बचाया। बचाव दल ने घायल 27 वर्षीय पुरुष को खाई की ढलान पर जाकर उसे बाहर निकाला। प्राथमिक उपचार के बाद घायल को जनस्वास्थ्य केंद्र, ज्यौरी लाया गया। बाद में उसे बेहतर इलाज के लिए रामपुर बुशहर सरकारी अस्पताल को रेफर कर दिया गया।
राष्ट्रीय सागर





