मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:50 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड में 11 फरवरी से होगी बारिश

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची। झारखंड में एक बार फिर से बदलाव होगा। 11 और 12 फरवरी को राज्य में फिर से हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। बारिश पश्चिमी विक्षोभ के असर से होगी। 11 फरवरी को राज्य के पश्चिमी हिस्से में बारिश की संभावना है। इसमें पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, कोडरमा जिले शामिल हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि 12 फरवरी को पश्चिमी हिस्से के साथ ही मध्य भाग में भी बारिश की संभावना है, जिसमें खूंटी, रांची, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला जिला शामिल हैं। इन जिलों में 11 और 12 फरवरी को गर्जन की भी संभावना व्यक्त की गयी है। सात से 10 फरवरी तक राज्य भर में आंशिक बादल का असर देखा जायेगा। बादल छाये रहने के कारण न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की जायेगी, जो तीन डिग्री तक की होगी लेकिन तीन दिनों के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की जायेगी, जो दो डिग्री तक होगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें