मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · दोपहर 1:52 · नई दिल्ली संस्करण

योजनाओं का सीधा लाभ लाभुकों को दिलाना हमारी प्राथमिकता: उपायुक्त

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

खूंटी । उपायुक्त शशि रंजन की अध्यक्षता में बुधवार को डीएलसीसी की हुई बैठक में अग्रणी जिला प्रबंधक ने पीपीटी के माध्यम से सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी। मौके पर उपायुक्त ने बैंक प्रबंधकों को कई दिशा निर्देश दिये। उपायुक्त ने विभिन्न योजनाओं की उपलब्धियों की समीक्षा की और नाबार्ड पीएलपीए किसान क्रेडिट कार्डए महिला स्वयं सहायता समूह की क्रेडिट लिंकेज, पीएमइजीपी की उपलब्धिए प्रधानमंत्री मुद्रा योजना एवं सीडी रेशियो सहित अन्य बिंदुओं को दिशा निर्देश दिये। समीक्षा के क्रम में किसान क्रेडिट कार्ड योजना के अंतर्गत प्रगति की समीक्षा की गईए तथा किसानों को केसीसी ऋण उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। इस संबंध में उपायुक्त ने निर्देश दिया कि विस्तृत योजना बनाकर अनुपात में सुधार लाएं। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए काम करने का निर्देश दिया कि ब्रांच वार योजना बनाई जाए। उन्होंने संबंधित बैंक लिंकेज के लिए एलडीएम व डीपीएम जेएसएलपीएस को निर्देश दिया कि लक्ष्य निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप ससमय कार्यों को पूर्ण करें। डीसी ने कहा कि पीएमइजीपी से संबंधित लक्ष्य को 15 दिनों के अंदर शतप्रतिशत प्राप्त करें। साथ ही पीएम जन.धन योजना के तहत आधार सीडिंग कार्य तेजी से करें। उन्होंने कहा कि प्रखण्डवार बैंकों की मूल्यांकन रिपोर्ट उपलब्ध करायें। इसमें पंचायतों में विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। साथ ही सभी बीसी द्वारा किये जा रहे कार्यों की भी समीक्षा की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें