फरीदाबाद : स्टेशनरी की दुकान में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान

फरीदाबाद। फरीदाबाद के सेक्टर 31 स्थित एक स्टेशनरी की दुकान में शनिवार को आग लग गई। बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी है। जिसके चलते दुकानदार को काफी नुकसान हुआ, लाखों का सामान जलकर राख हो गया। आग लगने के बाद लोगों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची विभाग की आधा दर्जन गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।नटराज नाम से सेक्टर 31 में स्टेशनरी की दुकान है, जिसमें आज धुआं निकलने के बाद इसकी जानकारी दुकान संचालक को आसपास के दुकानदारों ने दी। इसके बाद दुकानदार मौके पर पहुंचे और इसकी जानकारी दमकल विभाग और पुलिस को दी। घटना की सूचना पाकर दमकल विभाग की गाडिय़ां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर का काबू पाया। फिलहाल इस मामले में अभी दुकान संचालक कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है, लेकिन इस आग के लगने के चलते स्टेशनरी की दुकान के संचालक को लाखों का नुकसान हुआ है। वहीं बताया जा रहा है कि स्टेशनरी की दुकान में आग शॉर्ट सर्किट के चलते लगी है।





