आईपीएस सुनील भास्कर बने रांची के प्रभारी डीआईजी
आईपीएस सुनील भास्कर बने रांची के प्रभारी डीआईजीरांची, 01 मार्च । रांची डीआईजी अनीश गुप्ता के केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने के बाद झारखंड पुलिस मुख्यालय की ओर से सीआईडी डीआईजी सुनील भास्कर को रांची डीआईजी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई है। अनीश गुप्ता को सीबीआई का डीआईजी बनाया गया है। अनीश गुप्ता 2008 बैच के तेज तर्रार आईपीएस अधिकारी हैं।





