मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:17 · नई दिल्ली संस्करण

हिसार में रेस्टोरेंट को उड़ाने की धमकी, पुलिस ने चलाया सर्च ऑपरेशन

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
हिसार में रेस्टोरेंट को उड़ाने की धमकी, पुलिस ने चलाया सर्च ऑपरेशन

शुरूआती जांच में सोनीपत से आई पाई गई कॉल, लेकिन आईडी पाई गई बरवाला क्षेत्रकी

हिसार। जिले के कस्बा हांसी क्षेत्र में रामायण टोल प्लाजा के पास स्थित एक रेस्टोरेंट को उड़ाने की धमकी के बाद पुलिस टीमें सक्रिय हो गई है। पुलिस मुख्यालय में अज्ञात व्यक्ति द्वारा केएफसी रेस्टोरेंट को उड़ाने की धमकी देन के बाद पुलिस की साइबर टीमों सहित अन्य टीमें एक्टिव हो गई। शुरूआती जांच में फोन करने वाले की लोकेशन सोनीपत की आई है लेकिन जिस आईडी पर यह रजिस्टर्ड है, वह बरवाला क्षेत्र का पाया गया है।

हांसी के पुलिस अधीक्षक अमित यशवर्धन ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी गई है। अभी यह स्पष्ट किया जा रहा है कि धमकी किस केएफसी रेस्टोरेंट को लेकर दी गई है। यह भी संभव है कि किसी ने मजाक में फोन किया हो, लेकिन पुलिस किसी भी स्थिति को हल्के में नहीं ले रही है और पूरी सावधानी बरती जा रही है। केएफसी रेस्टोरेंट के मैनेजर अशोक ने बताया कि शनिवार सुबह 10 बजे हांसी पुलिस उनके पास आई। पुलिस ने उनसे पूछा कि क्या उन्हें कोई धमकी भरा फोन आया था। इस पर उसने कहा कि यहां कोई फोन नहीं आया। पुलिस ने कहा कि वे पूरे मामले की जांच कर रहे हैं और ह फेक कॉल भी हो सकती है। हांसी के नजदीक नेशनल हाईवे पर बने केएफसी के नजदीक ही हिसार कैंट पड़ता है।

हिसार कैंट व रेस्टोरेंट की दूरी केवल साढ़े सात किमी है। इस एरिया मे वीकेंड के दौरान भीड़ होती है। केएफसी में आधा दर्जन व्यक्तियों का स्टाफ है। मैनेजर जींद के सफीदों के रहने वाले हैं। हांसी पुलिस यह जांचने में जुटी हुई है कि यह धमकी किस केएफसी को लेकर दी गई है क्योंकि हरियाणा में केएफसी की कई ब्रांच हैं। रेस्टोरेंट को उड़ाने की धमकी के बाद पुलिस टीमों को सतर्क कर संबंधित स्थानों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। साइबर सेल भी कॉल के तकनीकी विश्लेषण में जुट गई है, ताकि आरोपी की सही लोकेशन और पहचान की पुष्टि की जा सके। पुलिस ने लोगों से अफवाहों से बचने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को देने की अपील की है वहीं जनता से अपील की है कि वह भ्रमित न हों और पुलिस का सहयोग करें।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें