मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:39 · नई दिल्ली संस्करण

यमुनानगर:हेराेइन समेत अंतरराज्यीय नशा तस्कर गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
यमुनानगर:हेराेइन समेत अंतरराज्यीय नशा तस्कर गिरफ्तार

यमुनानगर। यमुनानगर पुलिस के एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने उत्तर प्रदेश से हेरोइन लाकर हरियाणा में सप्लाई करने वाले एक अंतरराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी को कलानौर क्षेत्र में एचपी पेट्रोल पंप के समीप कच्चे रास्ते के टी-पॉइंट से काबू किया गया, जहां वह कथित तौर पर ग्राहक का इंतजार कर रहा था।आरोपी की पहचान उत्तरप्रदेश निवासी चांदमिया के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे से 320 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 12 लाख 80 हजार रुपये आंकी गई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक पुलिस टीम गश्त के दौरान औद्योगिक क्षेत्र, शुगर मिल फ्लाईओवर और खजूरी मोड़ से होते हुए कलानौर क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान सूचना मिली कि उत्तर प्रदेश के शामली जिले का निवासी एक व्यक्ति नशीले पदार्थों की तस्करी में संलिप्त है और उक्त स्थान पर सप्लाई के लिए पहुंचा हुआ है।सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसकी कार्गो पैंट की जेब से प्लास्टिक थैली में रखा संदिग्ध पदार्थ बरामद हुआ, जिसकी जांच में हेरोइन होने की पुष्टि हुई। बरामद पदार्थ का वजन 320 ग्राम पाया गया। पुलिस ने पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी करवाई है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद पुलिस रिमांड पर लिया गया है। आरोपी के पास से मोबाइल फोन और नकदी भी बरामद कर कब्जे में ली गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में नशा तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी है और इसमें संलिप्त लोगों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें