मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:19 · नई दिल्ली संस्करण

फतेहाबाद जिले में धूमधाम से मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

फतेहाबाद,। जिलेभर में आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस धूमधाम से मनाया

गया। फतेहाबाद के एमएम कॉलेज में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में

मुख्यअतिथि के तौर पर विधायक दुड़ाराम ने भाग लिया। इसके अलावा टोहाना अनाज

मंडी में आयोजित कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद सुभाष बराला, रतिया अनाज

मंडी में आयोजित कार्यक्रम में विधायक लक्ष्मण नापा, भट्टूकलां में आयोजित

कार्यक्रम में नगर परिषद फतेहाबाद प्रधान राजेन्द्र खिची, नागपुर में

आयोजित कार्यक्रम में जिला परिषद चेयरमैन सुमन खिचड़ ने भाग लिया।

इससे

पहले विधायक दुड़ाराम, एडीसी राहुल मोदी, एसडीएम राजेश कुमार, सीटीएम

कैप्टन परमेश सिंह, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. रितु भाटिया आदि ने दीप

प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर विधायक ने गांव नकटा व

गोरखपुर में बनने वाली योग एवं व्यायामशालाओं का शिलान्यास किया।

इसके

अलावा विभिन्न स्कूली बच्चों ने भी विभिन्न संगीमयी योगासनों की प्रस्तुति

दी। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री नायब सिंह के

लाइव कार्यक्रम भी प्रसारित किया गया। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयुष

विभाग के सहयोग से जिला व उपमंडल के न्यायिक परिसरों में योग दिवस

कार्यक्रम आयोजित किए गए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक

दुड़ाराम ने कहा कि योग भारत देश की प्राचीन पद्धति है। नियमित योगाभ्यास

से व्यक्ति को निश्चित तौर पर स्वास्थ्य लाभ मिलता है। आज भारत ही नहीं

विश्व के कई देशों में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। योग की

महत्ता को पूरा विश्व मान चुका है। योग करने से हमारे शरीर की अंदरूनी ताकत

बढ़ती है और बीमारियों से लडऩे की क्षमता में भी बढ़ोतरी होती है।

इस

दौरान योग विशेषज्ञा अंबिका पांटा ने स्वस्तिवाचन से प्रारंभ करके

शिथिलीकरण अभ्यास, खड़े होकर किए जाने वाले अभ्यास, पेट के बल तथा पीठ के

बल लेटकर किए जाने वाले अभ्यास, कपालभाति, अनुलोम-विलोम, शीतली, भ्रामरी

प्राणायाम का अभ्यास भी करवाया। इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारियों ने

पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विधायक दुड़ाराम को पौधे देकर सम्मानित

किया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें