मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:24 · नई दिल्ली संस्करण

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत होंगे मुख्य अतिथि

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

ऋषिकेश, । योग नगरी ऋषिकेश में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम को

लेकर तैयारी जोर शोर से चल रही है। यह कार्यक्रम मायाकुंड ब्राह्मण महासभा

द्वारा त्रिवेणी घाट पर 21 जून को मनाया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर बुधवार

को मायाकुंड स्थित दंडिबाडा आश्रम में एक बैठक हुई।

पूर्व नगर

निगम महापौर अनिता ममगांईं की अध्यक्षता में हुई बैठक में बताया गया कि

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का भव्य कार्यक्रम मां गंगा के तट त्रिवेणी घाट पर

आयोजित किया जाएगा, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में हरिद्वार सांसद एवं

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत रहेंगे।

ब्राह्मण

महासभा के अध्यक्ष भानु प्रकाश मिश्रा ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

पर शुक्रवार को यानी सुबह 06:30 बजे त्रिवेणी घाट पर योग का अभ्यास किया

जाएगा। इस अवसर पर आप सब भी परिवार सहित योग करने पहुंचे।

अनिता

ममगांईं ने इस अवसर पर कहा कि ऋषिकेश को अंतरराष्ट्रीय योग की राजधानी कहा

जाता है। यह सौभाग्य की बात है कि हमारी प्राचीन पद्धति योग आज विश्व में

हर देश तक पहुंच गयी है। इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जाता

है। मेरा यह मानना है कि यह एक दिन साल में तो उत्सव के तौर पर मनाया ही

जाता है, लेकिन योग को प्रतिदिन की दिनचर्या में हर व्यक्ति को शामिल करना

चाहिए। कम से कम एक घंटा अपने लिए समय जरुर निकालना चाहिए ताकि आप स्वस्थ

रहें।

उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि वह परिवार

सहित योग का अभ्यास करने के लिए अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर

त्रिवेणी घाट जरूर पहुंचे।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विश्व हिन्दू परिषद की ऋषिकेश इकाई भी कार्यक्रम में प्रतिभा करेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें