मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:20 · नई दिल्ली संस्करण

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर राज्यपाल, मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष ने दी शुभकामनाएं

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर राज्यपाल, मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष ने दी शुभकामनाएं

रांची। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने शुभकामनाएं दी हैं।राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "नारी शक्ति सिर्फ सृजन नहीं, बल्कि अटूट संकल्प, प्रेम और प्रेरणा की मूर्ति है। आइए, हम सभी संकल्प लें कि महिलाओं को समान अवसर, सम्मान और सशक्तिकरण प्रदान करने की दिशा में कार्य करेंगे।"मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा, "जब आधी आबादी सशक्त होती है तो पूरा समाज समृद्ध हो जाता है। अबुआ सरकार ने कई कल्याणकारी योजनाओं के जरिए राज्य की मां, बहन, बेटियों को मजबूत करने का ऐतिहासिक कदम उठाया है। हमारा संकल्प केवल योजनाओं का लाभ देना नहीं, बल्कि महिलाओं को सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षणिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनाना भी है।"भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा, "नारी तू नारायणी। महिलाओं की सहभागिता और सशक्तिकरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य को समर्पित अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।"अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर इन प्रमुख नेताओं ने महिलाओं के उत्थान और सशक्तिकरण का संकल्प दोहराया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें