मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:34 · नई दिल्ली संस्करण

अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, आठ बाइक और एक ई-रिक्शा बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली पुलिस ने अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के पास से विभिन्न स्थानों से चोरी की आठ बाइकें और एक ई-रिक्शा बरामद की हैं। पकड़े गए आरोपितों में से एक हत्या के प्रयास के मामले में पहले भी जेल जा चुका है।पुलिस के अनुसार, रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान पथरी रोह पुल तिराहे पर दो बाइक सवार संदिग्धों को रोककर पूछताछ की गई, जिसमें उनके पास चोरी की गई बाइकें मिलीं। इन बाइकों के संबंध में गाजीपुर, दिल्ली और भिवानी सदर, हरियाणा थानों में मुकदमे दर्ज हैं। आरोपितों की निशानदेही पर चोरी की छह अन्य बाइकें भी बरामद की गईं।पकड़े गए आरोपित अमन कुमार और अंकित, दोनों सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) के निवासी हैं। अमन पहले हत्या के प्रयास के मामले में जेल जा चुका है। दोनों शातिर वाहन चोर भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों से आसानी से लॉक खुलने वाली स्प्लेंडर और पुरानी बाइकें चोरी करते थे। चोरी के बाद ये वाहनों की नंबर प्लेट नहर में फेंक देते थे। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे अपनी नशे की लत को पूरा करने के लिए वाहन चुराते थे।पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें