मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:25 · नई दिल्ली संस्करण

फतेहाबाद :धार्मिक स्थल का अपमान करने वाले दो आरोपी काबू

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
फतेहाबाद :धार्मिक स्थल का अपमान करने वाले दो आरोपी काबू

फतेहाबाद। टोहाना में गोरखनाथ मंदिर के पास अश्लील हरकतें करने और धार्मिक स्थल का अपमान करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान फैज मोहम्मद पुत्र सकरूला निवासी असरफाबाद थाना ताल, तहसील बड़ौत, जिला बागपत उत्तर प्रदेश हाल इमाम शाह बिलाल मस्जिद, ईदगाह कॉलोनी, टोहाना तथा राकेश उर्फ बिल्लू पुत्र अजीत सिंह निवासी सुन्दर नगर, टोहाना के रूप में हुई है। गुरूवार को थाना शहर टोहाना प्रभारी निरीक्षक प्रहलाद ने बताया कि सुन्दर नगर निवासी बाबा पालाराम पुत्र फूला राम की शिकायत पर कार्रवाई की गई। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि पड़ोस स्थित मदरसे से जुड़े कुछ व्यक्ति लगातार गाली-गलौज करते हैं, धार्मिक स्थल व घर की ओर थूकना-पेशाब करना, महिलाओं व नाबालिग बच्चों को धमकाना, अश्लील हरकतें करना, तेज आवाज में लाउडस्पीकर बजाना, रास्ता अवरुद्ध करना और अवैध निर्माण करना जैसी गतिविधियों में संलिप्त हैं। इससे परिवार और आसपास के लोगों में भय व तनाव का माहौल बना हुआ था। शिकायत की प्रारंभिक जांच में तथ्य सही पाए गए, जिसके आधार पर थाना शहर टोहाना में धारा 299, 351(2), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया और अब दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें