मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:08 · नई दिल्ली संस्करण

जींद : डिप्टी स्पीकर ने खुला दरबार लगा सुनी जनसमस्याएं

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
जींद : डिप्टी स्पीकर ने खुला दरबार लगा सुनी जनसमस्याएं

जींद। हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डा. कृष्ण मिड्ढा ने शनिवार को अपने आवास पर जनसुनवाई दरबार में आमजन का शिकायतें सुनी। जनसुनवाई के दौरान पेयजल, बिजली, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं, पेंशन, राजस्व प्रकरण, आवास सहित विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याएं प्रमुख रूप से सामने आई। डिप्टी स्पीकर ने प्रत्येक फरियादी की समस्या को गंभीरता व संवेदनशीलता के साथ सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।डिप्टी स्पीकर डा. कृष्ण मिड्ढा ने कहा कि जनसेवा ही प्रशासन का सर्वोच्च उद्देश्य है और आमजन की समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी प्रकरणों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध, पारदर्शी एवं प्रभावी तरीके से सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जिन समस्याओं का समाधान तत्काल संभव नही है, उनके लिए ठोस कार्ययोजना बना कर शीघ्र समाधान किया जाए। जनसुनवाई प्रशासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का सशक्त माध्यम है, जिससे जनविश्वास बढ़ता है और सुशासन को मजबूती मिलती है। इसी कड़ी में जींद विधानसभा क्षेत्र में भी अनेक विकास परियोजनाओं को धरातल पर उतारने का कार्य किया गया है। कार्यक्रम के अंत में डा. मिड्ढा ने अधिकारियों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जनसमस्याओं के निराकरण में किसी भी प्रकार की कोताही पाई गई तो संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय की जाएगी। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें