मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:53 · नई दिल्ली संस्करण

जन्म- मृत्यु का ऑनलाइन निबंधन का निर्देश

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

पाकुड़। डीसी कुलदीप चौधरी ने गुरुवार को जिला स्तरीय जन्म- मृत्यु समन्वय समिति की बैठक की। मौके पर जिला सांख्यिकी पदाधिकारी आर के प्रसाद, जिला शिक्षा पदाधिकारी रजनी देवी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी महेश कुमार, जिला कल्याण पदाधिकारी विजून उरांव एवं सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार आदि मौजूद थे।

मौके पर डीसी ने कहा कि जन्म एवं मत्यु का पंजीयन अति आवश्यक है। इसमें स्वास्थ्य एवं जिला पंचायती राज विभाग की भूमिका अहम है।साथ ही कहा कि पंचायत स्तर पर पंचायत सेवकों को ही इसके लिए रजिस्ट्रार बनाया गया है। उन्होंने कहा कि पाकुड़, हिरणपुर एवं लिट्टीपाड़ा में आॅनलाइन निबंधन कार्य शुरू हो गया है। शेष प्रखंडों अमड़ापाड़ा, महेशपुर एवं लिट्टीपाड़ा में अविलंब इसे शुरू करें। उन्होंने बैठक में मौजूद जिला पंचायती राज पदाधिकारी को सभी पंचायत सेवकों के साथ बैठक कर उन्हें पूरी प्रक्रिया से अवगत कराते हुए शेष प्रखंडों में अविलंब आॅनलाइन निबंधन शुरू कराने का निर्देश दिया।साथ ही कहा कि हरेक माह का जन्म - मृत्यु का मासिक प्रतिवेदन अगले माह के पांच तारीख तक जिला सांख्यिकी कार्यालय पाकुड़ को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।वहीं जिला कल्याण पदाधिकारी एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी को विभाग द्वारा संचालित योजनाओं, विद्यालयों में नामंकन आदि में लाभुकों से जरूरत के मुताबिक जन्म प्रमाण पत्र की मांग करने को कहा, ताकि लोगों में जन्म – मृत्यु प्रमाण पत्र की आवश्यकता, महत्व एवं जन्म – मृत्यु निबंधन के संबंध में जागरूकता आए। साथ ही उन्होंने सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी को जिले में संचालित कल्याणकारी योजनाओं एवं अन्य प्रचार – प्रसार के लिए लगाये जाने वाले होर्डिंग के नीचे - ऊपर जन्म – मृत्यु निबंधन संबंधित स्लोगन लिखने का निर्देश दिया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें