मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:53 · नई दिल्ली संस्करण

इनरव्हील क्लब ने ऑनलाइन आयोजित की देशभक्ति गायन प्रतियोगिता

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रामगढ़। सामाजिक संस्था इनरव्हील क्लब ऑफ रामगढ़ के तत्वावधान में अंतर विद्यालय देशभक्ति गीत गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कोरोना काल की वजह से पिछले 25 वर्षों से भव्य तरीके से आयोजित होने वाली प्रतियोगिता इस वर्ष ऑनलाइन ही हुई। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों में देशभक्ति की भावना जगाने के साथ-साथ लॉक डाउन की वजह से उनकी दिनचर्या में आई तब्दीलियों से उबारना भी था । दो भागों में किए गए प्रतियोगिता में शहर के 6 विद्यालयों ने बच्चों ने बढ़ चढ़कर कर हिस्सा लिया। निर्णय मंडली में क्लब की सदस्य पीडीसी शर्मिष्ठा दत्ता, पूर्व अध्यक्ष अनुराधा श्रॉफ, रंजू अरोड़ा तथा जसमीत सोनी ने अपना योगदान दिया । कनिष्ठ वर्ग में राधा गोविंद पब्लिक स्कूल की छात्रा धानवी कौशल, श्री कृष्ण विद्या मंदिर का छात्र निहार कुमार सिंह तथा आर्मी पब्लिक स्कूल की छात्रा सुषमा कुमारी ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया । सीनियर वर्ग में स्कॉलर्स हाई स्कूल की भार्गवी झा, गुरु नानक पब्लिक स्कूल रौनक सिन्हा, आर्मी पब्लिक स्कूल की छात्रा आकांक्षा ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। डीएवी अग्रसेन के अंकित कुमार को कॉन्सिलिएशन प्राइज दिया गया। सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट और विजेताओं को इनाम दिए गए। क्लब प्रेसिडेंट नीति अरोड़ा ने कहा कि आने वाले समय में भी क्लब द्वारा विद्यालयों में इस तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जायेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें