मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:00 · नई दिल्ली संस्करण

फतेहाबाद में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, परिजनों में शोक

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
फतेहाबाद में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, परिजनों में शोक

फतेहाबाद। शहर के रतिया रोड पर रविवार देर रात एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला, जिसकी अस्पताल ले जाने पर मौत हो गई। मृतक की पहचान फतेहाबाद के नजदीकी गांव बड़ोपल निवासी 37 वर्षीय राकेश कुमार पुत्र मक्खनलाल के रूप में हुई है। घटना के बाद से ही इलाके में शोक का माहौल है।

मिली जानकारी के अनुसार, रविवार देर रात रतिया रोड से गुजर रहे स्थानीय लोगों ने सडक़ किनारे एक युवक को बेसुध और लहूलुहान हालत में पड़ा देखा। राहगीरों ने तुरंत इस बात की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम बिना कोई वक्त गंवाए मौके पर पहुंची और घायल राकेश को एंबुलेंस के जरिए नजदीकी नागरिक अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, वहां मौजूद चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच के बाद ही उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक के पड़ोसियों और ग्रामीणों ने बताया कि 37 वर्षीय राकेश कुमार बेहद शांत स्वभाव का व्यक्ति था। वह शादीशुदा था और खेती-बाड़ी का कार्य करके अपने परिवार का पेट पालता था। राकेश अपने पीछे पत्नी और एक छोटे बेटे को छोड़ गया है। अचानक हुई इस घटना से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवाया, जहां सोमवार को डॉक्टरों के बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की गई। परिजनों ने इस मामले में किसी पर भी शक जाहिर नहीं किया है और किसी प्रकार की कानूनी या पुलिस कार्रवाई कराने से इनकार कर दिया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि परिजनों के बयानों और आवश्यक कागजी औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस फिलहाल मामले में इत्तेफाकिया कार्रवाई दर्ज कर आगे की कागजी कार्रवाई पूरी कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें