घायल जवानों को ग्रीन कॉरिडोर बनाकर विशेष विमान से भेजा गया दिल्ली
रांची। चतरा में नक्सली मुठभेड़ में घायल हुए जवान आकाश सिंह को आर्किड अस्पताल से ग्रीन कॉरिडोर बनाकर शुक्रवार को एयरपोर्ट ले जाया गया। वहां से उन्हें दिल्ली एम्स ले जाया गया।
सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने बताया कि घायल जवान को बेहतर इलाज के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाकर दिल्ली के एम्स ले जाया गया। उल्लेखनीय है कि सात फरवरी को चतरा में नक्सलियों से हुई मुठभेड़ में दो जवान सिकंदर सिंह और सुकन राम बलिदान हो गए थे। जबकि यूपी, भभुआ निवासी आकाश सिंह नामक जवान को गोली लगी थी। उन्हें चतरा से एयर लिफ्ट कर रांची के आर्किड अस्पताल में भर्ती कराया गया था।





