पिकअप वाहन के खाई में गिरने से तीन की मौत, एक घायल
देहरादून । जनपद देहरादून-कोटि रोड धमोक मंदिर छिबरो पावर हाउस के पास
एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। इस हादसे में तीन लोगों
की मत्यु हो गई और एक घायल हो गया। वाहन में चालक सहित कुल चार लोग सवार
थे। घायल को उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।
पुलिस के अनुसार
रविवार सायं हिमाचल प्रदेश नंबर का एक पिकअप वाहन हरिपुर-कोटी-मीनस विकास
नगर से हिमाचल प्रदेश के नेरवा की ओर जा रहा था। इसी दरम्यान वाहन छिबरौ
पावर हाउस के पास खाई में गिर गया। वाहन में सवार हिमाचल प्रदेश के तीन
लोगों की मौत हो गई।
थाना कालसी की ओर से एसडीआरएफ को सूचना पर
डाकपत्थर से एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। टीम
तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर त्वरित रेस्क्यू अभियान शुरू किया।पिकअप वाहन
में सवार 04 लोगों में से एक घायल सुशील पुत्र कान्हा सिंह (28) निवासी
किलारा थाना नेरवा हिमाचल प्रदेश को रेस्क्यू कर अस्पताल भिजवाया गया। घटना
में मृत 03 लोगों के शवों को बरामद कर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।
मृतकों
में कंवर सिंह पुत्र भाग सिंह निवासी सैनाटा थाना नेरवा हिमाचल,रोहित
पुत्र स्वर्गीय विपिन निवासी चौपाल थाना चौपाल हिमाचल प्रदेश,मनमोहन शामिल
हैं।





