मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:41 · नई दिल्ली संस्करण

पर्यटन को बढ़ावा देने की पहल, पिंजौर में बनेगा आधुनिक वेडिंग डेस्टिनेशन

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पर्यटन को बढ़ावा देने की पहल, पिंजौर में बनेगा आधुनिक वेडिंग डेस्टिनेशन

90 करोड़ से बदलेगी पिंजौर और टिक्करताल की तस्वीरयादविन्द्रा गार्डन में बनेगा हेलिपैड वाला लग्जरी होटलचंडीगढ़,। हरियाणा सरकार ने हरियाणा को राष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान दिलाने का एक्शन प्लान तैयार किया है। वेड इन इंडिया को गति देते हुए हरियाणा ने पिंजौर में हाईटेक वेडिंग डेस्टिटेशन बनाने का फैसला लिया है। 90 करोड़ रुपये की परियोजना से पिंजौर के ऐतिहासिक यादविन्द्रा गार्डन और मोरनी के टिक्करताल का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विकास किया जाएगा। यहां लग्जरी होटल, हेलिपैड और एडवेंचर सुविधाएं विकसित कर पर्यटन, रोजगार और राजस्व को नई उड़ान देने की तैयारी है।मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार काे पर्यटन विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ आयोजित समीक्षा बैठक में पिंजौर के ऐतिहासिक यादविन्द्रा गार्डन और मोरनी हिल्स के खूबसूरत टिक्करताल को आधुनिक एवं अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप विकसित करने के निर्देश दिए हैं। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत दोनों प्रमुख पर्यटन स्थलों के जीर्णोद्धार और आधुनिकीकरण पर करीब 90 करोड़ रुपये खर्च किए जाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। सरकार की इस पहल से न केवल हरियाणा में पर्यटन को नए पंख मिलेंगे, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार और राज्य के राजस्व में भी भारी बढ़ोतरी होगी।मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'वेड इन इंडिया' विजन के अनुरूप यादविन्द्रा गार्डन के समीप आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित एक भव्य "वन स्टॉप डेस्टिनेशन फॉर वेडिंग" विकसित करने को कहा है, जिससे पर्यटन विभाग को अतिरिक्त राजस्व की प्राप्ति हो सके। इस हाई-टेक वेडिंग डेस्टिनेशन में एक कन्वेंशन सेंटर और एग्जीबिशन सेंटर समेत तमाम आधुनिक सुविधाएं मौजूद होंगी। इसके साथ ही, यहां पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप मोड पर एक आलीशान होटल का निर्माण भी किया जाएगा, जिसकी छत पर अत्याधुनिक हेलिपैड की सुविधा होगी ताकि देश-विदेश से आने वाले मेहमान सीधे हवाई मार्ग से यहां पहुंच सकें।टिक्करताल में एडवेंचर पार्क, बोटिंग और हंटेड-हाउस का किया जाएगा कायाकल्पविरासत एवं पर्यटन विभाग के आयुक्त एवं सचिव डॉ. अमित अग्रवाल ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि विकास कार्यों के दौरान यादविन्द्रा गार्डन की ऐतिहासिक और पारंपरिक विरासत को पूरी तरह संजोकर रखा जाएगा। गार्डन के मूल स्वरूप से छेड़छाड़ किए बिना यहां पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए अत्याधुनिक संगीतमय फव्वारे, एक खूबसूरत बटरफ्लाई पार्क और एक मनमोहक एक्वेरियम बनाया जाएगा, ताकि रात के समय इस गार्डन की भव्यता और लाइटिंग सैलानियों के लिए मुख्य आकर्षण बन सके। मोरनी के पास स्थित प्रसिद्ध टिक्करताल को एडवेंचर लवर्स की पहली पसंद बनाने के लिए वहां पहले से मौजूद सुविधाओं का पूरी तरह जीर्णोद्धार किया जाएगा। बैठक में मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी और मुख्यमंत्री के उपप्रधान सचिव डॉ. यशपाल सहित कई वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें