मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:12 · नई दिल्ली संस्करण

उत्तराखंड की विशेषताओं और संभावनाओं को राष्ट्रीय फलक पर रखने में सहयोगी बनें : बंशीधर तिवारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

देहरादून,। पब्लिक रिलेशन सोसायटी ऑफ इंडिया (पीआरएसआई) देहरादून

चैप्टर के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में

सूचना महानिदेशक से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने कहा कि उत्तराखंड

की विशेषताओं और संभावनाओं को राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करने में

पीआरएसआई महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन कर सकता है।

सूचना

महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने कहा कि पीआरएसआई की नई कार्यकारिणी के

पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि योजनाओं और कार्यक्रमों के

क्रियान्वयन में जनसंपर्क की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने आशा व्यक्त की

कि पीआरएसआई उत्तराखंड की छवि को देश दुनिया के सामने रखने में सहयोगी

बनेगा।

उन्होंने कहा कि योजनाओं को सही तरीके से आमजन तक पहुंचाने

में सभी विभागों और संगठनों को मिलकर काम करना होगा। इसमें पीआरएसआई सहायक

हो सकता है। जनसंपर्क क्षेत्र को मजबूत करने का हर संभव प्रयास किया

जायेगा।

सूचना महानिदेशक ने कहा कि बेहतर परिणाम के लिए आधुनिक

सूचना तकनीक को अपनाना होगा। सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्म का उपयोग किया

जाए। पीआरएसआई जनसंपर्क के क्षेत्र में देश का सबसे बड़ा संगठन है। लगभग

प्रत्येक राज्य में इसकी शाखाएं हैं।

पीआरएसआई देहरादून के अध्यक्ष

रवि बिजारनिया ने कहा कि सभी विभागों और संगठनों के जनसंपर्क कर्मियों को

एक प्रभावी प्लेटफार्म उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। सचिव अनिल

सती ने पीआरएसआई के क्रियाकलापों की जानकारी प्रदान की।

इस अवसर पर पीआरएसआई के कोषाध्यक्ष सुरेश भट्ट, सदस्य मनोज सती, प्रियांक भी उपस्थित थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें