मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:24 · नई दिल्ली संस्करण

गुरुग्राम में बिल्डर ऑफिस पर अंधाधुंध राउंड फायरिंग, दीपक नांदल गैंग ने ली जिम्मेदारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
गुरुग्राम में बिल्डर ऑफिस पर अंधाधुंध राउंड फायरिंग, दीपक नांदल गैंग ने ली जिम्मेदारी

गुरुग्राम। हरियाणा के गुरुग्राम के सेक्टर-45 में गुरुवार देर रात नकाबपोश बदमाशों ने एक बिल्डर के कार्यालय पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। पांंच नकाबपोश बदमाशों ने करीब एक दर्जन राउंड फायर किए। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।पुलिस के अनुसार, सेक्टर-40 पुलिस थाना क्षेत्र स्थित सेक्टर-45 में एमएनआर बिल्डमार्क नाम से बिल्डर का कार्यालय है। गुरुवार की रात को करीब साढ़े नौ बजे पांच नकाबपोश बदमाश वहां पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत ही कार्यालय पर फायरिंग शुरू कर दी। श्रवण रहेजा बिल्डर के इस कार्यालय के शीशे और गाड़ियाें पर फायरिंग करके क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद वे मौके से फरार हो गए।इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर जांच के लिए एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया। क्राइम ब्रांच की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने मौके से सभी साक्ष्य जुटाकर आरोपिताें की तलाश शुरू कर दी। सीसीटीवी फुटेज से भी आरोपिताें की पहचान करने में पुलिस जुटी है। पुलिस को बिल्डर श्रवण रहेजा ने शिकायत दी। जिसमें कहा गया कि गुरुवार की रात को करीब साढ़े नौ बजे उसके कार्यालय पर फायरिंग की गई। पुलिस इस घटनाक्रम की बारीकी से जांच कर रही है।जांच अधिकारी बलजीत सिंह के मुताबिक घटनास्थल से काफी मात्रा में गोलियों के खाली खोखे बरामद किए गए हैं। अपराध शाखा की टीम इस मामले की जांच कर रही है। इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। पुलिस द्वारा बिल्डर व उसके स्टाफ से भी पूछताछ की जा रही है। उन्हाेंने बताया कि आरोपिताें की तलाश की जा रही है। पुलिस आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।फायरिंग के कुछ घंटों बाद सोशल मीडिया पर एक धमकी भरा पोस्ट वायरल हुआ, जिसमें कुख्यात गैंगस्टर दीपक नांदल ने हमले की जिम्मेदारी ली। पोस्ट में लिखा है, "राम राम सभी को। मैं दीपक नांदल। ये जो आज गुरुग्राम में एमएनआर बिल्डर्स पर फायरिंग हुई है, ये मैंने करवाई है। रीजन है रोहित रहेजा का रिश्तेदार नितिन तलवार। इसने मेरे पैसे देने हैं। 2019 से खुद न्यूजीलैंड भाग गया था फैमिली के साथ। सबको वार्निंग है, जिसने-जिसने मेरे पैसे देने हैं, मत उलझो मुझसे। जितनी जल्दी हो सके कर दो हिसाब। वरना जो फंसेगा, उसको मारूंगा। #राव इंद्र यादव #दीपक नांदल।" पुलिस ने इस पोस्ट की जांच के लिए साइबर सेल को लगा दिया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें