मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:29 · नई दिल्ली संस्करण

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की फार्मेसियों को पीसीआई की मिली मान्यता

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

देहरादून,। देहरादून स्थित श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में संचालित

फार्मेसियों को ट्रेनिंग देने के लिए फार्मेसी काउंसिल ऑफ इण्डिया (पीसीआई)

की मान्यता मिल गई है। इससे उत्तराखण्ड के डी फार्मा कोर्स के

छात्र-छात्राएं श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की फार्मेसियों से ट्रेनिंग ले

पाएंगे।

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के चेयरमैन महंत देवेन्द्र दास

महाराज ने एसजीआरआर विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ फार्मास्युटिकल ऑफ साइंसेज

की पूरी टीम को बधाई दी। अब तक राजकीय दून अस्पताल, कोरोनेशन अस्पताल सहित

केवल सरकारी अस्पतालों की डिस्पेंसरी में ही ट्रेनिंग की सुविधा उपलब्ध थी।

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल राज्य का पहला प्राइवेट अस्पताल है

जिसकी डिस्पेंसरियों में डी फार्मा कोर्स के छात्र-छात्राएं ट्रेनिंग पूरी

कर सकते हैं। डी फार्मा कोर्स पूरा करने के लिए अभ्यर्थियों को परीक्षा पास

करने के साथ-साथ मान्यता प्राप्त ट्रेनिंग सेंटर से ट्रेनिंग करना भी

अनिवार्य है। उसके बाद ही अभ्यर्थियों को राज्य फार्मेसी काउंसिल में

पंजीकरण मिलता है। पीसीआई ने हर तिमाही के लिए श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल

को 240 सीटों की अनुमति प्रदान की है। इस प्रकार से हर साल डी फार्मा कोर्स

के 960 छात्र-छात्राएं श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में ट्रेनिंग ले

पाएंगे।

गुरु राम राय विश्वविद्यालय स्कूल ऑफ फार्मास्युटिकल साइंस

की डीन डाॅ. दिव्या जुयाल ने बताया कि पीसीआई कड़े मानकों पर मूल्यांकन एवं

परीक्षण करने के बाद ही किसी सेंटर को ट्रेनिंग सेंटर के रूप में अनुमति

प्रदान करती है।

पीसीआई की ओर से श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में

नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी), एनएबीएच की मान्यताओं सहित केन्द्र सरकार व

राज्य सरकार की ओर से निर्धारित गाइडलाइनों का कड़ाई से मूल्यांकन व

परीक्षण किया गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें