मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:35 · नई दिल्ली संस्करण

पुण्यतिथि पर इंदिरा हृदयेश को किया याद

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

देहरादून,। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता इंदिरा हृदयेश की तीसरी

पुण्यतिथि पर कांग्रेस भवन में गुरुवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया

गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इंदिरा हृदयेश की पुण्यतिथि को

महिला सम्मान दिवस के रूप में मनाया। कार्यकर्ताओं ने स्व. इंदिरा हृदयेश

के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए राज्य के विकास में उनके योगदान को

याद किया।

कांग्रेस महानगर अध्यक्ष डॉ. जसविन्दर सिंह गोगी ने कहा

कि स्व. इंदिरा हृदयेश का राजनीति में पदार्पण एक शिक्षक नेत्री के रूप

में हुआ। उत्तराखंड राज्य गठन के बाद अंतरिम सरकार के दौरान वे राज्य की

प्रथम नेता प्रतिपक्ष रहीं। 2002 में कांग्रेस सरकार बनने पर उन्होंने लोक

निर्माण विभाग जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालय संभालते हुए नवोदित उत्तराखंड

राज्य की अवस्थापनात्मक संरचना की मजबूत नींव रखीं।

गोगी ने कहा कि

स्व इंदिरा हृदयेश प्रखर वक्ता तथा संसदीय नियमों और परंपराओं की गहन

जानकार थीं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ साथ शिक्षकों के मन में इंदिरा

हृदयेश के लिए विशेष स्थान है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें