मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:55 · नई दिल्ली संस्करण

कोरोना वायरस को लेकर भारत सरकार ने उठाया बड़ा कदम, ब्रिटेन से आने वाली सभी उड़ानों पर लगी रोक

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

मंत्रालय ने एक बयान में कहा, यूके में कोरोना वायरस की स्थिति को देखते हुए, भारत सरकार ने यह तय है कि यूके से भारत आने वाले विमानों पर प्रतिबंध रहेगा। 31 दिसंबर तक ये पाबंदी जारी रहेगी। 22 दिसंबर से ये पांबदी लागू हो जाएगी।

भारत में यूनाटेड किंगडम से आने वाली फ्लाइट पर अस्थायी पाबंदी लगा दी है। यूके में कोरोना महामारी की स्थिति को देखते हुए भारत सरकार ने एहतियातन ये कदम उठाया है। 22 दिसंबर से यूके से आने वाले विमानों पर ये प्रतिबंध लागू रहेगा। फिलहाल 31 दिसंबर तक ये पाबंदी जारी रहेगी।

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने एक बयान में कहा, यूके में कोरोना वायरस की स्थिति को देखते हुए, भारत सरकार ने यह तय किया है कि यूके से भारत आने वाले विमानों पर प्रतिबंध रहेगा। 31 दिसंबर तक ये पाबंदी जारी रहेगी। 22 दिसंबर से ये पांबदी लागू हो जाएगी।

मंत्रालय ने कहा कि यूके से आने वाले सभी यात्रियों का आरटीपीसीआर टेस्ट किया जाएगा। जो भी यात्री हाल में यूके से आए हैं उनका कोरोना टेस्ट किया जाएगा। यही नहीं कल तक एयरपोर्ट पर यूके से जो विमान आएंगे उनसे उतरे यात्रियों का आरटीपीसीआर टेस्ट किया जाएगा। बता दें कि यूके में कोरोना की स्थिति को देखते हुए यूरोप के अन्य देशों ने भी यूके के साथ यातायात संबंधी प्रतिबंध लगाए हैं।

फ्रांस, जर्मनी, इटली, नीदरलैंड्स,ऑस्ट्रिया, स्विटजरलैंड,आयरलैंड, बैल्जियम,इजरायल और कनाडा ने पर्यटन और यातायात से जुड़े प्रतिबंध यूके पर लगाए हैं। पीएम बोरिस जॉनसन ने कहा कि कोरोना संक्रमण का नया स्ट्रेन देश के लिए बहुत घातक है।

बता दें कि यूके में कोरोना की स्थिति के चलते अंतरराष्ट्रीय बाजार पर भी गहरा असर पड़ा है। कई देशों के शेयर मार्केट इससे प्रभावित हुए हैं। माना जा रहा है कि यूके में कोरोना का नया स्ट्रेन 70 प्रतिशत अधिक संक्रामक है। कोरोना के नए स्ट्रेन के चलते यूके ने लॉकडाउन भी लगाया है।

आज केंद्रीय स्वास्थ्यमंत्री डॉ हर्षवर्धने ने बताया कि भारत सरकार यूके में कोरोना के नए स्ट्रेन से परिचित है। मंत्री ने कहा कि भारत में इससे लोगों को परेशान होने की जरूरत नहीं है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें