मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:41 · नई दिल्ली संस्करण

सहायक पुलिसकर्मियों का अनिश्चितकालीन धरना शुरू

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची, । 2300 सहायक पुलिसकर्मियों ने विभिन्न मांगों को लेकर

मंगलवार से मोरहाबादी मैदान स्टेज के समीप अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया

है। मंगलवार को भारी बारिश के बाद भी वे लोग धरना पर डटे रहे। बारिश होने

की वजह से कई जिले से आए सहायक पुलिसकर्मी अपने रहने के लिए टेंट बना रहे

हैं। इससे पहले दो दिनों तक सहायक पुलिसकर्मियों ने काला बिल्ला लगा कर

विरोध किया। इसके बाद एक जुलाई को जिला के सहायक पुलिस कर्मी सामूहिक अवकाश

पर रहे। फिर मंगलवार (दो जुलाई) से अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया।

इसके पहले 20 जून को सहायक पुलिसकर्मियों ने गृह विभाग, मंत्रियों, कई

पुलिस अधिकारियों को अपनी मांगों को पूरा करने के लिए ज्ञापन दिया था।

इसमें पुलिसकर्मियों की ओर से एक जुलाई तक का अल्टीमेटम दिया गया था। कहा

गया था कि यदि उनकी मांग पूरी नहीं होती है, तो दो जुलाई से अनिश्चितकालीन

धरना शुरू कर देंगे। उनकी मांग पूरी नहीं हुई, तो उनलोगों ने अनिश्चितकालीन

शुरू कर दिया है। झारखंड सहायक पुलिस प्रदेश एसोसिएशन के सचिव विवेकानंद

गुप्ता ने बताया कि 10 अगस्त को उनका अनुबंध समाप्त हो जायेगा। इसके बाद

उनका अनुबंध रिनुवल होगा या नहीं, यह भी क्लियर नहीं है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें