मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:28 · नई दिल्ली संस्करण

हिसार में आयकर टीमों का छापा, खंगाल रही डॉ. कालड़ा का आवास व अस्पताल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
हिसार में आयकर टीमों का छापा, खंगाल रही डॉ. कालड़ा का आवास व अस्पताल

हिसार। आयकर विभाग की टीमों ने शहर के प्रतिष्ठित चिकित्सक एवं सर्वेश हेल्थ सिटी के संचालक डॉ. उमेश कालड़ा के अस्पतालों व आवास पर छापेमार कार्रवाई की है। ये टीमें आवास व अस्पताल से आवश्यक दस्तावेजों की जांच कर रही है।

बताया जा रहा है कि आयकर विभाग की टीमें बुधवार सुबह लगभग 6 बजे ही डॉ. उमेश कालड़ा के सेक्टर 13 स्थित आवास के अलावा अस्पतालों सर्वेश अस्पताल व सर्वोदय अस्पताल पहुुंच गई। टीम द्वारा एक साथ तीन स्थानों पर एकाएक हुई छापामार कार्रवाई से अस्पताल के कर्मचारी भी घबरा गए। पता चला है कि आयकर विभाग टीम को सूचना मिली थी कि डॉ. उमेश कालड़ा कुछ ही दिनों में करोड़ों का लेन देन करने वालेथे।

इनके खातों की भी लगातार मॉनिटिरिंग चल रही थी। सूत्र बताते हैं कि डॉ. उमेश कालड़ा सर्वोदय अस्पताल को बेचने वाले थे और इसकी हाल ही में रजिस्ट्री होने वाली थी। अस्पताल का करीब 107 करोड़ में सौदा तय हुआ था लेकिन एनओसी नहीं मिलने के कारण सर्वोदय अस्पताल की रजिस्ट्री में देरी हो रही थी। रजिस्ट्री में अस्पताल के एरिया को लेकर आपत्ति लगी थी। इसके अलावा डॉ. उमेश कालड़ा ने नेशनल हाईवे पर एक प्रोजेक्ट में निवेश किया था। इसको लेकर डॉ. उमेश कालड़ा रडार पर चल रहे थे। डॉक्टर कालड़ा के घर व अस्पतालों पर टीमका लगातार सर्वे सुबह से जारी है। अस्पतालों व आवास के बाहर पुलिस भी तैनात है और किसी भी अंदर बाहर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। बताया जा रहा है कि डॉ. उमेश कालड़ा के आवास की बजाय आयकर विभाग की गाड़ियां एक बार किसी गलत पत्ते पर भी पहुंच गई थी लेकिन बाद में पता चलते पर उनके आवास पर पहुंची।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें