मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:35 · नई दिल्ली संस्करण

धनबाद में होटल और कोयला कारोबारियों के ठिकानों पर आयकर की छापेमारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

धनबाद। आयकर विभाग की टीम बुधवार को धनबाद में कई ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। आयकर विभाग की यह कार्रवाई कोयला और होटल के कारोबार से जुड़े लोगों के यहां हो रही है।आयकर विभाग की 20 सदस्यीय टीम 10 अलग-अलग गाड़ियों में सवार सुबह छह बजे यहां पहुंची और कार्रवाई शुरू की।बताया जा रहा है कि इस टीम में झारखंड के अलावा बिहार के आयकर विभाग के अधिकारी भी शामिल हैं। टीम कोयला कारोबार से जुड़े अनिल गोयल, सुरेश चौधरी, मन्नू सिंह और दीपक पोद्दार के आवास, ऑफिस, होटल और भट्टों पर छापेमारी कर रही है। दीपक पोद्दार के जोड़ाफाटक स्थित आवास व कार्यालय, बरवाअड्डा स्थित वेडलॉक होटल एंड रिसोर्ट में आईटी की जांच जारी है।दीपक पोद्दार के अलावा कोयला कारोबारी अनिल गोयल के तोपचांची और निरसा के हार्ड कोक भट्ठा पर भी छापेमारी चल रही है। इसमें निरसा तेतुलिया कोक प्लांट, गोविंदपुर के जेयालगोड़ा पंचायत में जय मां कल्याणी उद्योग लिमिटेड आदि का नाम सामने आया है। अनिल गोयल के टिकियापाड़ा आवास को भी आयकर की टीम खंगाल रही है। मौके पर बड़ी संख्या में केंद्रीय पुलिस बल के जवान तैनात हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें