मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:36 · नई दिल्ली संस्करण

सिरसा में आयकर विभाग ने तीन कारोबारियों के ठिकानों पर छापेमारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
सिरसा में आयकर विभाग ने तीन कारोबारियों के ठिकानों पर छापेमारी

सिरसा। आयकर विभाग की अलग-अलग टीमों ने गुरुवार को जिले में तीन कारोबारियों के ठिकानों पर छापेमार कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि विभागीय टीमें सुबह सिरसा पहुंची और पांच घंटे तक दस्तावेजों की गहन जांच की। सूत्रों के अनुसार यह कार्रवाई जीएसटी चोरी से जुड़े मामले में की गई है। हालांकि अभी तक आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।विभाग की टीमों ने सिरसा में व्यापारी सुभाष गोयल, ललित व सुशील साहुवाला के आवास पर एक साथ छापामार कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि इन कारोबारियों का पहले दिल्ली में कारोबार था और जीएसटी अनियमितताओं से जुड़े मामलों में जांच चल रही है। इसी कड़ी में सिरसा में भी यह कार्रवाई की गई है। विभागीय टीमों ने करीब पांच घंटे तक रिकॉर्ड और दस्तावेजों की गहन जांच की। अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि टीमों को क्या कुछ मिला है, लेकिन आयकर विभाग की कार्रवाई से शहर में चर्चाओं का माहौल गर्म रहा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें