मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:12 · नई दिल्ली संस्करण

जींद : सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत, शव को कुत्तों ने नोचा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
जींद : सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत, शव को कुत्तों ने नोचा

जींद। गांव खटकड़ तथा बड़ौदा के बीच रविवार रात सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस को घटना की काफी समय बाद सूचना मिली। तब तक मृतक के शव के काफी हिस्सों को कुत्तों द्वारा नोचा जा चुका था। घटना की सूचना मिलने पर उचाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में ले नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवाया।मृतक के पास से ऐसा कुछ नही मिला है, जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। सोमवार को उचाना थाना पुलिस मृतक की शिनाख्त में जटी रही। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जींद-पटियाला नेशनल हाइवे पर गांव खटकड़ तथा बड़ौदा के बीच रविवार रात को सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। हाइवे से गुजरने वाले वाहन चालकों ने कुत्तों को एक शव को नौचते देखा। जिस पर मामले की सूचना उचाना थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही उचाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। शव के काफी हिस्से को कुत्ते नौच कर खा चुके थे। मृतक की उम्र लगभग 45 वर्ष है। शिनाख्त न होने के कारण शव को नरवाना नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवाया गया है। उचाना थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें