मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:05 · नई दिल्ली संस्करण

उपायुक्त ठंड को देखते हुए रविवार तक सभी स्कूलों में छुट्टी की घोषणा करें: संजय पोद्दार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची,

18 जनवरी । अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के रांची जिलाध्यक्ष संजय

पोद्दार ने उपायुक्त से रविवार तक स्कूल बंद रखने की मांग की। पोद्दार ने

गुरुवार को कहा कि विगत दो दिनों से काफी ठंड बढ़ गई है। रांची का तापमान

पांच से छह डिग्री और कांके का तापमान दो से तीन डिग्री तक पहुंच गया है।

स्कूल सुबह आठ बजे से खोला जा रहा है। रांची के उपायुक्त इस पर संज्ञान

लेते हुए रविवार तक सभी स्कूल को छुट्टी घोषित करने का आदेश दें।

उन्होंने

कहा कि बच्चे और शिक्षक रांची के विभिन्न क्षेत्रों से आते हैं। इस ठंड

में बच्चों को सात बजे बस स्टॉपेज पहुंचना पड़ता है और इस समय भयंकर कुहासा

भी रहता है। बच्चों को बस लेकर जाती है। अत्यधिक कुहासा के कारण दुर्घटना

की आशंका भी बनी रहती है। इस कड़ाके की ठंड में बच्चे और शिक्षक बीमार पड़

रहे हैं। अभिभावक भी परेशान हैं। कांके क्षेत्र में पढ़ने वाले स्कूल के

बच्चे का और भी बुरा हाल है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें