मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:37 · नई दिल्ली संस्करण

सतबरवा में दो मोपेड सवारों को बस ने रौंदा, फंसकर 25 मीटर तक घिसटाते चले गये

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

पलामू।पलामू जिले के सतबरवा थाना क्षेत्र के पोंची बाबा चौक के समीप मेदिनीनगर-रांची मुख्य मार्ग पर बुधवार की शाम अर्स यात्री बस की चपेट में आने से दो मोपेड सवार की मौत घटनास्थल पर हो गई। सूचना पाकर सतबरवा थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। समाचार लिखे जाने तक मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है।

एएसआई राजीव रंजन (वन) ने बताया कि टीवीएस मोपेड संख्या (जेएच 03 एए 4163) पर सवार होकर दो लोग मेदिनीनगर की ओर से लातेहार की ओर जा रहे थे। इसी दौरान मेदिनीनगर-रांची मुख्य पथ एनएच 39 पर सामने से आ रही बस की चपेट में आ गए और करीब 25 मीटर तक बस के बगल के हिस्से में फंसकर घिसटते चले गए।

पुलिस जवानों ने मानवता का परिचय देते हुए शव को उठाकर पोस्टमार्टम के लिए राजा मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल भेज दिया है। वहीं ग्रामीणों ने पुलिस की इस पहल की सराहना कर कहा कि दुर्घटना के बाद दोनों मृत युवकों का शव बस में फंस जाने से काफी दूर तक घिसटते चले गये थे। ऐसे में क्षत विक्षत हो गए थे। उनके शव को उठाकर भेजना प्रशंसनीय है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें